Advertisement

Weather Update: Mumbai में IMD का रेड अलर्ट, UP-Bihar में होगी मूसलाधार वर्षा, जानिए Delhi-NCR समेत दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

मुंबई और पुणे में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. खराब मौसम की वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. जानिए आज कैसा रहने वाला है मौसम?

Latest News
Weather Update: Mumbai में IMD का रेड अलर्ट, UP-Bihar में होगी मूसलाधार वर्षा, जानिए Delhi-NCR समेत दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

Rain Forecast

Add DNA as a Preferred Source

सावन के दस्तक देते ही देशभर में बारिश ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. इस बारिश से जहां कई प्रदेशों का मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कई प्रदेशों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. वहीं इस बीच दिल्ली-एनसीआर से बादल रूठा हुआ नजर आ रहा है. देश के राजधानी क्षेत्र में उमस की स्थिति बनी हुई है. हालांकि बूंदा-बूंदी बारिश होती रहती है. पहाड़ों की बात की जाए तो वहां का मौसम भयावहपूर्ण होता दिखाई दे रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों को लेकर मैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मुंबई और पुणे में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. खराब मौसम की वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. जानिए आज कैसा रहने वाला है मौसम?

कैसा रहेगा UP-Bihar में आज का मौसम?
यूपी और बिहार में तजी से मौसम बदलता जा रहा है. पिछले कुछ समय से यूपी और बिहार के लोग उसम को लोकर खासे परेशान चल रहे थे. लेकिन सावन के आते ही इनकी बल्ले-बल्ले हो गई है. दोनों राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग की तरफ से अनुमान है कि आज यूपी और बिहार के कई जिलों में तेज बारिश होगी. इस दौरान बादल जमकर गरजेंगे. यूपी में मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है. IMD की ओर से जारी रिपोर्ट में पश्चिमी यूपी के मेरठ, एटा, हापुड़, बुलंदशहर, बांदा, फर्रुखाबाद, टुंडला, मुजफ्फरनगर, आगरा, नगीना, ललितपुर, बिजनौर और फतेहाबाद में मेघ गरजने के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं.

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
महाराष्ट्र-आईएमडी ने मुंबई, पुणे, नागपुर में आज तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने आज मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. पुलिस ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति में 100 या 112 नंबर डायल करने का अनुरोध किया. 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 10 को मुंबई से नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति का जायजा लिया. कलेक्टर को फोन किया और उनसे सभी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement