Advertisement

Weather Update: Uttarakhand-Gujarat में तबाही वाली बारिश, Delhi-NCR में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD अपडेट

राजधानी दिल्ली में कल कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से तबाही अभी भी जारी है.

Latest News
Weather Update: Uttarakhand-Gujarat में तबाही वाली बारिश, Delhi-NCR में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD अपडेट
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में कल हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. बारिश और हवाओं के असर से मौसम सुहावना हो गया. वहीं, उत्तराखंड-गुजरात समेत कुछ राज्यों में बारिश की तबाही जारी है. जगह-जगह पर पानी भरने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ के कारण अब तक कई लोगों की मौत हो गई है. 

उत्तराखंड-गुजरात में बारिश का कहर
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों को भैरी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने आज देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं गुजरात में बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बाढ़ के कारण अब तक कई लोगों की जान चली गई है. सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया है.मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताई है. 


ये भी पढ़ें-कोलकाता केस में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन, पूर्व प्रिसिंपल के बाद 3 और लोग गिरफ्तार


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 
राजधानी दिल्ली में बीते दिनों बारिश न होने से एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी. सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग की मानें तो आज अचानक मौसम बिगड़ सकता है और लोगों को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ सकता है. आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली एनसीआर में आज मौसम सुहाना बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement