Advertisement

Weather Update: Delhi-UP समेत इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-यूपी समेत भारत के कई राज्यों में मानसून पहुंच गया है. ऐसे में राज्यों में भारी बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

Latest News
Weather Update: Delhi-UP समेत इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया अलर्ट
Add DNA as a Preferred Source

देशभर में गर्मी के कहर के बाद अब मानसून ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मानसून के दस्तक देते ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. सड़कों पर जगह-जगह पानी भर चुका है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली में शुक्रवार से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है ऐसे में, ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है.दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ मध्यम से भारी बरसात होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें-T20 World Cup जीतकर रोहित शर्मा एंड टीम ने रचा इतिहास, PM ने दी बधाई   


 

यूपी में भी बारिश का अलर्ट
उत्तरप्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के 36 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक,रविवार को बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, फर्रुखाबाद समेत पीलीभीत और आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. 

पूरे उत्तर भारत में बारिश की बौछार 
मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा पूरे उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों के लिए भारी बारिश के आसार जताए हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी झमाझम बारिश हो सकती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement