Advertisement

Weather Update: Delhi-NCR में मौसम के सारे पूर्वानुमान हुए फेल, उमस से लोग परेशान, जानें कब मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश न होने से लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के सारे पूर्वानुमान फेल होते हुए नजर आ रहे हैं.

Latest News
Weather Update: Delhi-NCR में मौसम के सारे पूर्वानुमान हुए फेल, उमस से लोग परेशान, जानें कब मिलेगी राहत
Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है. अच्छी बारिश न होने से लगातार उमस बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था जो अब फेल होता हुआ नजर आ रहा है. रविवार को भी दिल्ली में लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी. हालांकि, शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन, इससे तापमान पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिला. 

कब होगी बारिश 
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 20 जुलाई से मौसम सुहावना हो सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है. फिलहाल दिल्ली में बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


ये भी पढ़ें- Delhi hospital firing: दिल्ली के GTB अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या, 18 साल के युवक ने दिया वारदात को अंजाम


कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन, इसके बाद भी दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद धूप खिलेगी, जिससे उमस और बढ़ जाएगी और लोगों को भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. हालांकि, हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. आज का न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं,अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement