Advertisement

Weather Update: गर्मी और उमस से दिल्लीवासियों का बुरा हाल! बारिश को लेकर आया IMD का अपडेट, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

दिल्लीवासियों को उमस सता रही है. एक तरफ जहां देशभर में मानसून सक्रीय हो चुका है, वहीं राजधानी में अब भी गर्मी से हाल बेहाल है. मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है.

Latest News
Weather Update: गर्मी और उमस से दिल्लीवासियों का बुरा हाल! बारिश को लेकर आया IMD का अपडेट, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

Image Credit- Twitter/ANI (File)

Add DNA as a Preferred Source

देशभर में मानसून सक्रीय हो चुका है. एक तरफ जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, तो वहीं राजधानी दिल्ली में लोग बसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं. गर्मी और उमस के चलते दिल्लीवसियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, इसी बीच मौसम विभाग ने हफ्तेभर के लिए राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज लोगों का सामना तेज बारिश और तेज हवाओं से हो सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल हैं. 

मुंबई में तेज बारिश 

बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को तो वहां मौसम सुहाना बना हुआ है. सुबह से ही कई इलाकों में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में दिनभर रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी और कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी हो सकती है. इस दौरान मुंबई का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें-IND vs ENG Highlights: एक टेस्ट में 5 शतक लगाने के बाद भी हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 5 विकेट से दी शिकस्त

इन जगहों पर जमकर होगी बारिश 

भारी बारिश के कारण असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी रुक-रुककर बारिश जारी है, जिससे यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब उत्तर अरब सागर के बाकी हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के बाकी हिस्सों और पंजाब के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement