भारत
मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक में बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने अलर्ट जारी कर जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की बात कही है.
.दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है.
.जल्द ही मानसून का प्रभाव उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार समेत 15 राज्यों में देखने को मिलेगा.
.15 राज्यों में आंधी और हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.
.तापमान में भारी गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत उम्मीद
देश के कई राज्यों में चिलचिलाती धूप और आसमान से बरस रही आग ने लोगों को झुलसा दिया है. गर्म लू के बीच निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. आने वाले कुछ ही घंटों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक के कई जिलों कें जमकर बारिश होगी, जिससे मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा. तापमान में भारी गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आइए जानते हैं आज किस राज्य और शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
मौसम विभाग के अनुसार, अब एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. दक्षिण पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश से लेकर ओडिशा, तेलंगाना, झारखड़ समेत कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है. मानूसन की रफ्तार से संभावना है कि आने वाले कुछ ही घंटों में उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, सिक्किम, मिजोरम और पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों में तूफानी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार भी 50 से ज्यादा रहेगी. वहीं कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 16 से 18 जून के बीच आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आंधी के साथ ही हल्की बारिश रही. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. वहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के रफ्तार का असर यूपी के कई जिलों में देखने को मिलेगा. यहां आंधी के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत से लेकर बुलंदशहर, आगरा और मैनपुरी तक आज आंधी के साथ बारिश आ सकती है. वहीं उत्तर से लेकर पूर्वी बिहार तक में मानसून का असर देखने को मिलेगा. यहां आज पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर से लेकर सुपौल तक में भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में अभी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा. इससे जल्द ही आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिल सकती है.
वहीं आज दिल्ली एनसीआर से लेकर अलग अलग राज्यों के मुख्य शहरो की बात करें तो दिल्ली में आज तापमान 29 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं चेन्नई में 30 से 37 डिग्री, मुंबई में 29 से 39 डिग्री, लखनऊ में 30 से 40 डिग्री, जयपुर में 28 से 37 डिग्री, शिमला में 18 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा. यहां आंधी के साथ ही अच्छी खासी बारिश पड़ने की संभावना बनी हुई है. हालांकि राजस्थान को निराशा जरूर मिलेगी. यहां पर आज 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार हव और आंधी चलेगी, लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में बारिश से जरूर राहत मिल सकती है. वहीं 19 से 21 जून के बीच यहां बारिश की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 16 जून से लेकर 21 जून के बीच हल्की और मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. कई इलाकों में आंधी तूफान और बिजली का प्रकोप देखने को मिलेगा तो कुछ जगहों पर हवाओं का प्रकोप रहेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.