Advertisement

Weather Update: Delhi में बारिश पर लगा ब्रेक, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

देशभर में भारी बारिश (Rain Alert) का दौर जारी है. लेकिन, राजधानी दिल्ली (Delhi) में अच्छी बारिश न होने की वजह से तापमान बढ़ गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News
Weather Update: Delhi में बारिश पर लगा ब्रेक, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

weather updates

Add DNA as a Preferred Source

देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. वहीं, दिल्ली में बारिश न होने के कारण तापमान 4 डिग्री बढ़ गया है. इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में 29 जून के बाद अच्छी बारिश नहीं हुई है. हालांकि, कई इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन झमाझम बारिश का दौर अब तक नहीं आया है. 

यूपी-राजस्थान में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी भारी बारिश का दौर जारी है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कल के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश के कई जिलों में 8 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं, 9 और 10 जुलाई को बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजस्थान में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है.


 ये भी पढ़ें-जगन्नाथपुरी में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 1 की मौत सैकड़ों घायल  


बता दें कि मध्य प्रदेश और बिहार में भी मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है. एमपी के कई राज्यों में कल मौसम सुहाना रहा. ये सिलसिला 15 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में भी बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. 

कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. बादल छाए रहने से कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. लोगों को आज भी उमस भरी गर्मी सताएगी. 

 ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement