Advertisement

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

IMD ने बताया है कि अभी 21 जून तक दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावनाएं हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी प्री मानसून बारिश हो सकती है.

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से एक बड़ी राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि केरल से उठा मानसून अब तक कोलकाता तक पहुंच चुका है. ऐसे में मौसम  विभाग ने कहा है कि देश के अन्य राज्यों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है. खास बात यह है कि इस समय देश के कई राज्यों में धमाकेदार प्री मानसून बारिश हो रही है.

राजधानी दिल्ली में भी झमाझम प्री मानसून बारिश देखने को मिली है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. IMD अधिकारियों ने कहा है कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जबकि  शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4 डिग्री नीचे था.

सुधरी है Air Quality

वहीं वायु गुणवत्ता (AQI) का पता लगाने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को शहर में वायु गुणवत्ता इंडेक्स ‘संतोषजनक’ दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

IMD की मानें तो उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अगले 5 से 6 दिनों में बारिश के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार हवा के दबाव का क्षेत्र और अफगानिस्तान से जम्मू एवं कश्मीर की तरफ बढ़े पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में काफी बदलाव किया है.

'अग्निपथ' के खिलाफ राजस्थान मंत्रिपरिषद का प्रस्ताव, कहा- योजना वापस ले केंद्र सरकार

आज इन राज्यों में बारिश का अनुमान

वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भी आज बारिश का अनुमान है.

असम में बाढ़ से लगातार बिगड़ रहे हालात, 62 लोगों की मौत, 31 लाख लोग प्रभावित

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement