Advertisement

Weather Update: दिल्ली में आज तेज आंधी के साथ बारिश, उत्तराखंड के कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, जानिए आज का मौसम

Weather Update: बीत दिनों से हो रही बारिश ने उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप कम कर दिया है. लेकिन कई जगहों से बिजली गिरने और भारी नुकसान की भी खबरें समाने आ रही हैं. आइए जातने है कि कैसा रहेगा आज का मौसम

Latest News
Weather Update: दिल्ली में आज तेज आंधी के साथ बारिश, उत्तराखंड के कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, जानिए आज का मौसम

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: दिल्ली में एक तरफ जहां बीते दिनों हुई हल्की-हल्की बारिश ने गर्मी से राहत प्रदान करी है तो दूसरी तरफ राजधानी में मॉनसून से पहले की गतिविधियों ने भी जोर पकड़ लिया है. मगंलवार को भी राजधानी में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिली पर बारिश ने दिल्ली के प्रशासन की पूरी पोल खोल दी. बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दिल्ली में दो दिन तक तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. इसे देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. 

दिल्लीवालों के लिए चेतावनी
दिल्लीवासियों के लिए आईएमडी की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्लीवालों को चेतावनी दी गई है कि रात के समय तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती है इसलिए हमेशा सुरक्षित स्थान पर ही रहें. उधर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम हवा के दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में तेज बारिश होने की पूरी संभावना रहती है. यूपी में मंगलवार को दिन बारिश भी देखने को मिली है. मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश आगरा में 33.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। चुर्क में 20.8, वाराणसी बीएचयू में 10.8, बलिया में 10, बुलंदशहर में 2.0 और बांदा में 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई.

क्या है यूपी-बिहार का हाल 
मौसम विभाग ने 19 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय हो जाने का पूर्वानुमान जताया है. ऐसे में प्रदेश में मॉनसून से पहले की कई गतिविधियां सामने आ रही है. इन परिस्थियों में कई जगहों पर व्यापक बर्षा भी हो रही है. वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में भी आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.  उधर बिहार में पूरी तरह से मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है. 40-50km/h तूफानी हवाओं के साथ राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement