भारत
Weather report: बीते दो दिन से दिल्ली समेत यूपी के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है. जहां पिछले हफ्ते लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था लेकिन अब मौसम विभाग की तरफ से राहत की खबर है.
Weather report: 8 से 14 जून तक भीषण गर्मी झेलने के बाद दिल्ली-यूपी समेत बिहार के कई इलाकों में लोगों को अब राहत मिली है. बीते 2 दिन से हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है. 15 जून को दिल्ली एनसीआर, यूपी और बिहार समेत देश के कई इलाकों में जब बारिश हुई तो लोगों को हीटवेव, प्रचंड धूप से राहत मिली, पर दोपहर के समय लोग अभी भी उमस का सामना कर रहे हैं. फिलहाल तापमान गिरता जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर बारिश बंद हो गई तो फिर उमस पूरी तरह से मौसम पलट जाएगा और उमस का सामना करना पड़ सकता है.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में बारिश की संभावना है. इसलिए आज दिल्ली NCR में यलो अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग की तरफ आज रात दिल्ली में तेज आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. बताया गया है कि आज रात में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. वहीं अगर यूपी की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की तरफ से आज यानी मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.
यूपी का क्या है हाल
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की आहट मिलने लगी है. सोमवार को लगभग पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई है. यहां तक की पूरे प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर अब कुछ दिनों को लिए बारिश थम गई और तेज धूप निकलने लगी तो फिर लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ सकता है. यूपी के तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. जो आगे तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है.
वज्रपात का अलर्ट
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच ये प्रदेश के कुछ ऐसे जिले में जिनमें तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नही इनमें वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई. यहीं हाल बिहार का है. बिहार में बीते दो दिनों से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली हैं
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.