Advertisement

Delhi-NCR Weather Today: लगातार गर्मी झेल रहे लोगों की राहत, दिल्ली-NCR यूपी में हुई झमाझम बारिश, जानें आज क्या कहती है IMD की भविष्यवाणी

Delhi-NCR Weather Forecast: बीते हफ्ते से लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था लेकिन अब मौसम विभाग की तरफ से राहत की खबर है. मौसम विभान ने बारिश को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. आइए जानते है कैसा रहेगा आज का मौसम

Latest News
Delhi-NCR Weather Today: लगातार गर्मी झेल रहे लोगों की राहत, दिल्ली-NCR यूपी में हुई झमाझम बारिश, जानें आज क्या कहती है IMD की भविष्यवाणी

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Delhi-NCR Weather Forecast: पिछले हफ्ते दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी हो रही थी. आलम ये था कि लोगों के घरों में लगे पंखा कूलर भी काम नहीं कर रहे थे. लेकिन बीते 1 या 2 दिन से तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग की माने तो आज भी दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई जिलो में तेज हवा और बारिश के आसार हैं. बता दें कि दिल्ली में आजकल दिन में तापमान वहीं 35 से 39 के बीच रहता है तो वहीं रात के समय ये घटकर 29 से 30 हो जाता है. बीती रात यूपी के कई जिलों में भी तेज बारिश हुई है. IMD के अनुसार भी यूपी-बिहार में बारिश के आसार है. 

यूपी में बारिश का कहर
यूपी के बारे में बात करें तो मौसम विभाग की तरफ यूपी के आज 51 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नहीं प्रदेश में रविवार को मौसम के कहर से 25 लोगों की मौत हो गई है. मौसम विज्ञान की ओर से बताया गया है कि 17 से 20 तारीख के बीच प्रदेश में मॉनसून प्रवेश कर सकता है. बीती रात हुई तेज बारिश और जोरदार आंधी समेत आकाशीय बिजली गिरने 25 लोगों की मौत हो गई है. बीते 24 घंटो में प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है.

बिहार और हिमाचल का हाल 
बिहार की बात करें तो बिहार में भी मौसम ने करवट ली है. पटना सहित आसपास इलाकों में शाम होते आंशिक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की आशंका हैं. हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारालाचा, कुंजुम व रोहतांग दर्रा में जहां हल्का हिमपात हुआ, वहीं शिमला, कांगड़ा व धर्मशाला में झमाझम वर्षा हुई.

क्या कहता है उत्तराखंड का मौसम विभाग 
उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, बर्षा के तीव्र दौर दौर होने और तेज हवा चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बताय है कि यहां पर बिगड़ते मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी पडे़गा. राजस्थान में रविवार वो दिन था जब दूसरे दिन लगातार बारिश हुई. राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश की संभावना हैं. 
 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement