Advertisement

Weather report: दिल्ली NCR समेत UP में गर्मी का तांडव, इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather report: इन दिनों दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. वहीं उत्तर भारत में मौमस विभाग ने लू का भी अलर्ट जारी किया है. आइए जानते है आज के मौसम का हाल

Latest News
Weather report: दिल्ली NCR समेत UP में गर्मी का तांडव, इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

heatwave alert

Add DNA as a Preferred Source

Weather report: बीते दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद अब देशभर में सूरज आग बरसा रहा है. दिल्ली एससीआर समेत यूपी, राजस्थान, बिहार और मध्यप्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण अब उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी पड़ने लगी है. गर्मी इतनी भयंकर पड़ रही है कि कूलर-पंखा सब फेल हो रहा है. रात में भी लोगों को उमस के कारण चैन की नींद नहीं मिल पा रही है.

लू का कहर जारी
गर्मी के साथ-साथ अब लोगों को लू का भी कहर देखनें को मिलेगा.  मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली एनसीआर, यूपी, राज्स्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. अगले 4 दिन तक दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, हालांकि इसके बाद 13 जून को बारिश के आसार हैं.

राजस्थान और यूपी का हाल
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और झारखंड में मंगलवार तक गर्मी सताएगी. वहीं आगरा, ब्रज और बुंदेलखंड क्षेत्र में धूल भरी हवाओं के साथ लू चल सकती है. यूपी में बारिश 11 जून की होने की संभावना हैं. राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान बढ़ गया है. राजस्थान में अचानक बढ़े तापमान ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राज्य के अधिकांश जिलों में फिर लू जैसे स्थिति बनने लगी है. यहां पर आने वाले एक हफ्ते तक किसी भी तरह की बारिश की संभावना नहीं हैं. 

ने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement