Advertisement

Weather Update: सावधान दिल्ली वालों! जाते-जाते खूब तपाएगा नौतपा, 44 डिग्री तक जा सकता है पारा

Weather Update: तेज बारिश के बाद अब गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली एनसीआर समेत यूपी-बिहार और राजस्थान का भी यही हाल है. आइए जानते है आज का मौसम अपडेट

Latest News
Weather Update: सावधान दिल्ली वालों! जाते-जाते खूब तपाएगा नौतपा, 44 डिग्री तक जा सकता है पारा

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: दिल्ली भयंकर गर्मी की चपेट में है. जाते-जाते नौतपा अपना असली रूप दिखा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. मई के महीने में रुक-रुक हो रही बारिश पर भी अब विराम लग गया है और गर्मी अपने रौद्र रूप में आ गई है. बारिश हो जाने के कारण उमस भी बढ़ गई है. 

गर्मी ने बढ़ाई स्पीड
इस त्रासदी के बाद अब मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है. मौसम‍ विज्ञानियों ने राजस्‍थान, यूपी समेत कई राज्‍यों में हीट-वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. राजस्‍थान के जैसलमेर में 7 जून 2025 को पारा 45 डिग्री को पार कर गया. इधर दिल्ली के निवासियों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिमी राजस्थान में 8-11 जून तक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 09-11 जून के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 9 और 10 जून 2025 तक हीट-वेव चल सकती है.

राजस्थान का बुरा हाल
राजस्‍थान के कई इलाकों समेत दिल्‍ली-एनसीआर और हरियाणा जैसे प्रदेशों में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं. फिलहाल किसी तरह का मौसमी सिस्‍टम डेवलप न होने की वजह से मौसम के तेवर के ऐसे ही रहने का अनुमान है. ड्राई वेदर और ह्यूमिडिटी की वजह से उत्तर भारत के लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 14 जून के बाद से देश के कई इलाकों में मौसम बदलने की गुंजाइश है. इसके बाद हल्की बारिश होने के कराण फिजा में थोड़ा बदलाव आएगा और गर्मी से राहत मिलेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement