Advertisement

Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्ली वालों को थोड़ी सी राहत, देश के कई इलाकों में हुई रिमझिम बारिश

Weather Update: दिल्ली में 14 जून की रात को तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है. इससे दिल्लीवालों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल

Latest News
Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्ली वालों को थोड़ी सी राहत, देश के कई इलाकों में हुई रिमझिम बारिश

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: बीते एक हफ्ते से दिल्ली प्रचंड गर्मी का सामना कर रही थी. गर्मी इतनी हो रही है कि कूलर, पंखा ने तक दम तोड़ दिया है, लेकिन 14 जून की रात तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ बारिश हुई है.  भारतीय मौसम विभाग ने कुछ समय पहले अगले कुछ घटों में दिल्ली-एनसीआर के लिए तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी. थोड़ी ही सही मगर इस बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दिलाई है. यही हाल यूपी और बिहार का है. यूपी बिहार के कुछ इलाकों में भी 14 जून की शाम को हल्की-हल्कि बारिश देखी गई. 

दिल्ली वालों को थोड़ी सी राहत
दिल्ली में मौसम विभाग के कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं चलने से इलाकों में अस्थाई ढाचों को नुकसान हो सकता है, पेड़ गिर सकते  हैं और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने इन हालात के मद्देनजर लोगों के लिए एडवायजरी भी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली वालों के तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते गर्मी से तो राहत मिल सकती है, सवाधान रहने की भी उतनी ही जरूरत हैं क्योंकि रविवार को 40 से 50 किमी रफ्तार से हवाएं चल सकती है और हल्की बारिश भी हो सकती है. 

यूपी में कब आएगा मानसून
यूपी को लेकर मौसम विज्ञान के अनुसार यूपी में16 से 18 जून के बीच मानसून के बिहार पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल है. यूपी में मॉनसून बिहार को कवर करते हुए प्रवेश करेगा. वहीं महाराष्ट्र, उड़ीसा, और छत्तीसगढ़ में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. वहीं 15 जून को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement