Advertisement

Weather Update: दिल्ली वालों को अभी उमस से राहत नहीं, यूपी समेत देश के इन हिस्सों में हल्की बौछार, जानिए वेदर अपडेट

Weather Update: देशभर में मानसून अपने आखिरी पड़ाव पर है. मानसून के जाते-जाते दिल्ली समेत भारत के कई इलाकों में तेज धूप निकल रही है. वहीं मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी दी है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

Latest News
Weather Update: दिल्ली वालों को अभी उमस से राहत नहीं, यूपी समेत देश के इन हिस्सों में हल्की बौछार, जानिए वेदर अपडेट
Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि भी शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी भी दिल्ली के लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि से मौसम में हल्की-हल्की ठंडक आना शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार तो मौसम का मिजाज कुछ और ही है. तेज धूप के चलते लोगों का हाल बुरा हो रहा है, वहीं दशहरे तक तापमान बढ़ने के भी आसार हैं.

कब होगा ठंड का एहसास
मौसम विभाग के अनुसार दशहरे के बाद से कुछ राहत मिल सकती है. बात अगर आज की करें तो आशिंक तौर पर आपको बादल भी दिख सकते हैं. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस बार अक्टूबर के तीसरी सप्ताह से हल्की ठंडी का एहसास शुरू हो जाएगा. 

यूपी में हल्की-हल्की बौछार
हल्की हवाओं के साथ सुबह-शाम और रात में ठंडा मौसम रहेगा. यूपी के अलावा, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मानसून विदा हो गया है. इन राज्यों में आज लोगों को तेज धूप का सामना कर पड़ सकता है. यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं. 


यह भी पढ़ें- अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, Whatsapp स्टेटस से पुलिस को मिला था सुराग


पश्चिम बंगाल में भारी बारिश 
दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां पर इस हफ्ते भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश हो सकती है, और कुछ स्थानों पर तो बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण बंगाल के जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement