Advertisement

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर शुरू हुआ गर्मी का तांडव, उमस से हाल बेहाल! यूपी-बिहार में शुष्क हुआ मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट 

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गर्मी और उमस का तांडव शुरू हो गया है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है.

Latest News
Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर शुरू हुआ गर्मी का तांडव, उमस से हाल बेहाल! यूपी-बिहार में शुष्क हुआ मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट 

Heatwave Alert

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. एक तरफ जहां देश के कई राज्य में बारिश ने कहर बरपा रही है, वहीं दिल्लीवासियों को दो दिन की राहत के बाद एक हफ्ते से गर्मी सहन करनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. यानी रुक-रुक कर होने वाली हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है और गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी. 

जानें यूपी-बिहार का हाल 

यूपी- बिहार में भी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. यूपी-बिहार वाले बारिश की एक खेप के लिए तैयार बैठे हैं और IMD के मुताबिक आज कुछ इलाकों में ये राहत देखने को मिल सकती है. इन इलाकों में आंधी पानी की संभावना है. यूपी के बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, वाराणसी समेत मध्य और बुंदेलखंड के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें-मुंबई में टला बड़ा हादसा, एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं 2 ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप

राजस्थान में मानसूनी बारिश 

राजस्थान में मानसून की बारिश का दूसरा दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में 320 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. लगातार और भारी बारिश से कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर पूरे हफ्ते जारी रहने की संभावना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement