भारत
भारत के उत्तरी इलाकों में तबाही मचाने के बाद मानसून अब दक्षिण की तरफ रुख कर सकता है. मानसून विभाग के अनुसार, केरल से कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.
भारत के उत्तरी इलाकों में मानसून ने भारी तबाही मचा रखी है. अब तक जहां कई लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कई मकान गिर गये हैं. उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान तक में बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है. इसकी वजह से लोगों को जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है. यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है. आईएमडी ने अगले कुछ ही दिनों में मानसून के भयंकर रूप धरने की चेतावनी दी है...
भारत के उत्तरी इलाकों में तबाही मचाने के बाद मानसून अब दक्षिण की तरफ रुख कर सकता है. मानसून विभाग के अनुसार, केरल से कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. लोगों को इस भारी बारिश और नुकसान का अंदेशा देते हुए घर में रहने की नसीहत दी जा रही है.
वहीं जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ के चलते नदियां अपने उफान पर हैं. इनमें यमुना भी है. यमुना का जलस्तर बढ़ते देख अलर्ट जारी किया गया है. यमुना के आसपास बसे लोगों को मौके से हटने के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.