Advertisement

Weather Update: यूपी-बिहार में बारिश दिखा सकती है रौद्र रूप, दिल्ली में भी IMD ने जारी किया नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद दिल्लीवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

Latest News
Weather Update: यूपी-बिहार में बारिश दिखा सकती है रौद्र रूप, दिल्ली में भी IMD ने जारी किया नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. कई दिनों से दिल्लीवासियों को गर्मी का उमस का सामना करना पड़ा रहा था. लेकिन, सोमवार को दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें को आज भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह जाम लग गया, जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट 

8 जुलाई से 10 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. वहीं, 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ ही स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 8 जुलाई को मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, शरणपुर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें-5 साल से रिलेशन, शादी का झूठा वादा... यौन उत्पीड़न के केस में फंसा RCB का ये स्टार गेंदबाज, FIR दर्ज  

वहीं, बिहार में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा और गोपालगंज जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका भी है. 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश 

मध्य प्रदेश में 8 से 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 8 से 10 जुलाई तक बारिश हो सकती है. गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 8 जुलाई को बारिश होने की संभावना है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement