Advertisement

Weather Update: केरल-कर्नाटक में मूसलाधार बारिश, यूपी-हरियाणा समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

देश की अलग-अलग दिशा और राज्यों में बारिश और आंधी का मिजाज देखने को मिल रहा है. केरल से लेकर कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो रही है. वहीं यूपी से लेकर उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के ​जिलों में भारी आंधी तूफान का अलर्ट जारी है.

Latest News
Weather Update: केरल-कर्नाटक में मूसलाधार बारिश, यूपी-हरियाणा समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather Update

(Credit Image Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

.दक्षिण पश्चिम में सक्रिय मानसून से केरल और कर्नाटक में जोरदार बारिश
.आईएमडी ने 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट किया जारी
.उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा के कई जिलों में आंधी तूफान की संभावना
.मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में कई राज्यों में 70 से 80 की रफ्तार में चलेगी हवा

देश के कई राज्यों कें मानसून ने दस्त दे दी है. इसी के चलते यहां हल्की से लेकर मूसलाधार बारिश पड़ रही है.आंधी और तूफान की स्थिति बनी हुई है. इस समय केरल से लेकर तटीय कर्नाटक में मानसून सक्रिय हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर तक में अच्छी खासी बारिश देखने को मिल रही है. जल्द ही मानसून का यूपी से लेकर हरियाणा, बिहार और दिल्ली तक पहुंचेंगा. मौसम विभगा के अनुसार, मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए आईएमडी ने 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना जताई है. इनमें से कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हें किन किन राज्यों में मौसम का कैसा हाल रहेगा. 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में देश के 21 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना है. इनमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड शामिल हैं. यहां अचानक से मौसम का मिजाज बदलेगा. वहीं तेज आंधी तूफान के साथ बारिश आने की पूरी संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी. 

इन राज्यों में पड़ रही झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून इस समय दक्षिण पश्चिम भारत में मजबूत स्थिति में बना हुआ है. इसी के प्रभाव केरल से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक मौसम बिगड़ने के संकेत हैं. उत्तर भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है.

तेज होगी मानसून की रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले ​कुछ घंटे और दिनों में मानसून की रफ्तार तेज हो जाएगी. इसी के बाद गुजरात से लेकर गोवा और महाराष्ट्र तक बारिश बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं पूर्वी भारत में जोरदार बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में ही देश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. इससे लोगों को गर्मी राहत मिल जाएगी. 

उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक में आएगी आंधी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आज आंधी तूफान ओन की भारी संभावना है. यहां 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी, जो धूल उड़ाने के साथ ही पेड़ गिराने से लेकर बिजली को प्रभावित कर सकती है. इसका सबसे ज्यादा प्रकोप यूपी के मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, वारणासी से लेकर प्रयागराज में देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही बारिश की संभावना है. मौसम की इसी स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं हरियाणा के रोहतक, हिसार, करनाल से लेकर पंचमूला और अंबाला तक में आंधी और तूफान का असर रहेगा. तेज हवाओं के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है. 

बिहार और झारखंड में बारिश के साथ ही बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने बिहार में 17 से 19 जून के बीच बादलों में गरज चमक के साथ ही बारिश और बिजली कड़कने से लेकर c की चेतावनी जारी की है. यहां मौसम पूरी तरह से सक्रिय रहेगा. बिहार के पटना से लेकर पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया और दरभंगा तक में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है. यहां 60 से 70 किलेामीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं झारखंड में रांची से लेकर जमशेदपुर, देवघर, दुमका, धनबाद और बोकारो समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement