भारत
आईएमडी के अनुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. इसके चलते दिल्ली एनसीआर में 5 से 7 अक्टूबर के बीच भारी आंधी और बारिश हो सकती है. ओलावृष्टी की संभावना जताई गई है
देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है. इसका नजारा दशहरा पर यहां अचानक आने वाली बारिश से देखने को मिला. ये बारिश यूपी, बिहार से लेकर हरियाणाा समेत कई राज्यों में हुई है. एक बार फिर मौसम विभाग ने आने वाले दिन में आंधी के साथ ही भारी बारिश ओलावृष्टि की संभावना जताई है.
आईएमडी के अनुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. इसके चलते दिल्ली एनसीआर में 5 से 7 अक्टूबर के बीच भारी आंधी और बारिश हो सकती है. ओलावृष्टी की संभावना जताई गई है. मौसम का ये पूर्वानुमान त्योहारी सीजन में किया गया है. त्योहारों के बीच बिगड़ता मौसम लोगों का मजा किरकिरा कर सकता है.
दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब समेत उत्तरी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ इलाकों में तेज हवा धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है.
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तरी भारत इलाकों में 7 अक्टूबर को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज आंधी आने की संभावना है. इसी के बाद भारी बारिश की संभावना बनी हुीई है. हालांकि मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. इसी के बाद दूसरे हफ्ते से धीरे धीरे सर्दी शुरू हो जाएगी. 'इस पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने के तुरंत बाद रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ियों से मैदानी इलाकों की ओर बहने लगेंगी. जिसका असर मौसम में दिखाई देगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से