भारत
Weather Update Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप निकल रही है और शाम में ठंड की वजह से राहत है. मंगलवार को भी दिन में अच्छी धूप रहने का अनुमान है.
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आम तौर पर जनवरी के आखिरी हफ्ते तक ठंड रहती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है. ठंड का असर कम देखने को मिला है और सोमवार को भी अच्छी धूप खिली हुई थी. मंगलवार के लिए भी मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिन में धूप रहेगी और शाम को ठंड का असर देखने को मिलेगा. हालांकि, पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है. पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान जताया गया है.
दिल्ली में धीरे-धीरे आ रही है गर्मी
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी को दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. 29 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी दिखने लगेगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है और एक्यूआई में सुधार हुआ है. सोमवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 156, ग्रेटर नोएडा का 132 और नोएडा का 126 दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: भाजपा-कांग्रेस या फिर आप? दिल्ली में पार्टियों की किस्मत का फैसला करेंगे ये 3 फैक्टर्स!
राजस्थान में शीतलहर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सीकर, नागौर, करौली और माउंट आबू समेत अन्य शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग (IMD) पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं. कश्मीर के ऊपरी हिस्से, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर के साथ बिहार, यूपी में भी मंगलवार को हल्की बारिश का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: यमुना का पानी हुआ जहरीला... CM आतिशी की शिकायत पर EC ने हरियाणा से मांगा जवाब
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.