भारत
दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिले ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में आ जाएंगे.
दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है. जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है तो वही उत्तर पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर से तापमान तेजी से नीचे जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी तेज हवाएं जारी रहेंगे, ऐसे में संभावना है कि अभी दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी और इससे सटे राज्यों में ठंड बढ़ेगी.
दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिले ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में आ जाएंगे. हालांकि सुबह के समय ज्यादातर जिलों में हल्का कोहरा और धुंध बनी रहेगी. हवाएं पछुआ दिशा से चलेंगी, जिससे रात की ठंड और तेज महसूस होगी. वहीं 9 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, 9 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय भारी कोहरा छाया रहेगा. वहीं दिल्ली से लेकर राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है. यूपी के तराई क्षेत्रों में 200 से 500 मीटर के दृश्यता वाला घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 9,10 और 11 दिसंबर को मौसम सुखा रहने और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी में 9,10 और 11 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है.बता दें कि बीते 24 घंटे में बहराइच और कुशीनगर में 50 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा छाया रहेगा.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से