Advertisement

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और राजस्थान तक में आंधी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के बीच देश के 10 राज्यों में भारी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. इससे कुछ इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा. इसकी वजह से ठंड और कोहरा देोनों ही बढ़ने की संभावना है.

Latest News
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और राजस्थान तक में आंधी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में करवट लेगा मौसम

Weather Forecast Today

Add DNA as a Preferred Source

देश में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है. इसबीच ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है. दरअसल मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर समेत यूपी और राजस्थान तक तेज आंधी के साथ ही बारिश आने की संभावना है. इसकी चपेट में 10 से ज्यादा राज्य आएंगे. इस बारिश के बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ जाएगी. वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान विजिबिलिटी शून्य रह सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है. 

देश के 10 राज्यों आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 जनवरी के बीच देश के एक या दो नहीं बल्कि 10 राज्यों में मौसम में अचानक से बड़ा बदलाव नजर आएगा. यहां तेज आंधी के साथ ही बारिश हो सकती है. इसमें उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान तक शामिल है. यहां 22 से 24 जनवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बिजली कड़केगी. भारी बारिश की भी पूरी संभावना है. इससे एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी. 

ऐसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम

आज दिल्ली एनसीआर में हल्का कोहरा और ठंड रहेगी, लेकिन यहां भी अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यहां तेज हवाओं के साथ ही बारिश आने की संभावना है. ऐसे में लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है. बारिश और आंधी मुश्किलें और ठंड दोनों बढ़ा सकती है. ऐसी स्थिति बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें. 

यूपी और बिहार में दिखेगा ऐसा असर

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी और बिहार में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है. इसके अगले 24 घंटे बाद यहां भी आंधी के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना है. इसमें यूपी से लेकर बिहार के ज्यादार जिले शामिल हैं, जहां भारी आंधी और झमाझम बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा. इसके चलते तापमान भी तेजी से नीचे गिरेगा. 

पहाड़ों में हो सकती है बर्फबारी 

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू कश्मीर तक में मौसम की मार देखने को मिल सकती है. यहां शीतलहर के साथ ही बर्फबारी और बारिश तक की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 23 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं यह बारिश 1 या 2 घंटे नहीं बल्कि 60 से 72 घंटे तक हो सकती है. वहीं जम्मू कश्मीर में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 से लेकर 28 जनवरी के बीच भारी बारिश की संभावना है. इससे पहले यहां 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार आंधी चलने की संभावना है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement