Advertisement

Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज आंधी-बारिश के आसार, राजस्थान में लू का अलर्ट; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

देश में दिल्ली एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है, लेकिन जल्द ही इससे राहत मिल जाएगी. आने वाले 5 दिनों में यूपी से लेकर बिहार, कर्नाटका और राजस्थान तक में आंधी और बारिश की संभावना बन रही है.

Latest News
Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज आंधी-बारिश के आसार, राजस्थान में लू का अलर्ट; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Update

(Credit Image Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

.दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ रहा है. इससे बारिश की संभावना बढ़ गई हैं.
.देश के 17 राज्यों में आने वाले 5 दिनों आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है.
.राजस्थान में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा, हालांकि जल्द लोगों इससे राहत मिलेगी. 
.पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे मौसम में बदलाव होगा.

जून महीने के दूसर हफ्ते के साथ ही दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों का लू से बुरा हाल है, लेकिन जल्द ही ज्यादातर लोगों से इस गर्मी से राहत मिल सकती है. इसके लिए आईएमडी ने देश के 17 राज्यों में तेज आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से पूर्वोत्तर भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है, तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. ऐसे में 10 से 11 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत में कुछ जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

इन 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के एक या दो नहीं, बल्कि 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है, जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटका, ​तमिलनाडु, केरल और देश के राजधानी दिल्ली समेत अन्य जगहों पर पड़ेगा. यहां आईएमडी ने आंधी तूफान की संभावना जताई है. 

पश्चिम दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ रहा मानसून

IMD के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों में ​मानसून ने सिक्किम में पकड़ मजबूत कर ली है. इसका प्रभाव अब बंगाल से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड बिहार और छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा. इसके साथ ही कनार्टक से लेकर तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावन बनी हुई है.  

कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर के मौसम में इस समय काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कुछ मिनटों में बारिश तो कुछ में घटा और आंधी आ रही है. मंगलवार शाम को भी अचानक आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला. इससे तामपान पर अच्छा प्रभाव पड़ा. वहीं 10 से 12 जून के बीच दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने यूपी के कई क्षेत्रों में 10 से 15 जून के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें अनुमान है कि आने वाले दिनों में मेरठ, मुजफ्फरपुर से लेकर शामली, रामपुर, बिजनौर, बहराइच, पीलीभीत, बरेली, खेरी, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आगरा, फिरोजाबाद और एटा में गरज चमक के बाद बारिश हो सकती है. वहीं प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया है. यहां 11 जून के बार आंधी और बारिश की संभावना है. 

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के अलग अलग हिस्सों में एक अलग समय में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. इनमें कुछ जिले ऐसे हैं, जिनमें आज तेज आंधी और बारिश की संभावन हैं. ये पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी हैं. वहीं 11 और 12 जून को बिहार के कई दूसरे जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना बनी हुई है. 

राजस्थान में लू के बाद पड़ेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 10 जून को कई जिलों में तेज गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. यहां तापमान 45 पार पहुंच सकता है. हालांकि इसके अगले दिन 11 से 15 तारीख के बीच लोगों को गर्मी और लू से राहत जरूर मिल सकती है. आईएमडी ने 11 जून से जयपुर से लेकर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, श्रीगंगानगर और सीकर समेत अन्य जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है. यहां 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी, जो तापमान को नीचे लाने में अहम साबित होगी. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का हाल

उत्तराखंड में मानसून का प्रभाव आज से ही देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज यानी बुधवार को हरिद्वार, देहरादून से लेकर नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी तक बारिश की संभावना है. वहीं यहां अगले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टी हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में कुल्लू से लेकर शिमला, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर और मंडी में 11 से 12 जून के बीच बारिश हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement