भारत
मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जहां एक तरफ दिल्ली एनसीआर में आग बरस रही है. वहीं दक्षिण भारत में मानसून आ चुका है. मौसम विभाग ने जल्द ही यूपी से लेकर बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलने का संकेत दिया है.
.दिल्ली एनसीआर में लोगों को करना पड़ेगा गर्मी का सामना
.दक्षिण भारत से मानसून की वापसी, इन राज्यों में बारिश से मिलेगी राहत
.कुछ इलाकों में हिटवेव की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता, बचाव जरूरी
.यहां समझें कहां और कब होगी बारिश
देश के कई राज्यों में जहां एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. यूपी से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक में हल्की और भारी बारिश की संभावना है. ऐसी स्थिति में तापमान में गिरावट आना तय है. IMD के पूर्वानुमान की मानें तो पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में 6 से 7 दिनों के बीच भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा. इस दौरान आंधी तूफान की वजह से भी तमाम जगहों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं मौसम का पूरा अपडेट...
दिल्ली-एनसीआर में आज दिन की शुरुआत गर्मी से हुई है. लोगों को दोपहर के समय तक चिलचिलाती धूप और पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय हल्की हवाओं के साथ ही बारिश आ सकती है. हल्की बारिश के बीच भी तापमान में गिरावट आना तय है. इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. गर्मी का प्रकोप कुछ हद तक कम हो जाएगा.
मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसून दक्षिण भारत में सक्रिय है, जल्द ही मानसून की यहां से वापसी के बाद दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के लोगों को राहत मिल सकती है. यहां बारिश की संभावना बढ़ेगी. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं बता दें कि 20 जून तक दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी में मानसून पहुंचने की संभावना है. इसके बाद मानसून गुजरात और राजस्थान की तरफ बढ़ेगा.
मौसम विभाग ने अभी अगले 2 से 3 दिन कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. यह लू लोगों के लिए बेहद घातक साबित हो सकती हैं. मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है. इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, रसदार मीठे फलों का सेवन करें. शरीर में पानी की कमी न होने दें. यही चीजें आपको गर्मी से बचा सकती हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत की तरफ से मानसून अब दक्षिण भारत मानसून अब पश्चिमी बंगाल से लेकर बिहार की तरफ चला है. इसके साथ ही ओडिशा और झारखंड के इलाकों में मानसून का असर देखने को मिल सकता है. यहां मानसून आते ही बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, "अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र के और हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावनाएं बढ़ गई है. यहां लोगों को लू और गर्मी से राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 से 7 दिनों में पश्चिम बंगाल से लेकर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और उप हिमालयी में भारी बारिश की संभावना है. यहां जमकर बादल बरसेंगे. इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है. वहीं आपको बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने सामान्य से भी कम बारिश होने की चेतावनी जारी की है. अलनीलो की वजह से आसमान से आग बरसेगी यानी गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.