भारत
पश्चिम दक्षिण के बाद अब उत्तर में मानसून सक्रिय हो गया है. इससे दिल्ली एनसीआर में लोगों ने राहत की सांस ली है.अगले कुछ दिनों तक दिल्ली एनसीआर समेत यूपी उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी तूफान और बारिश के आसार हैं.
.पश्चिम दक्षिण के बाद उत्तर भारत में मानसून की एंट्री
.दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान और बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
.उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट' जारी
.इन राज्यों में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को आंधी और बारिश पड़ने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलती है. तापमान नीचे जाने के साथ ही शुक्रवार का भी बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है. यहां पर IMD ने शुक्रवार 12 से 15 जून के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश का अनुमान लगाया है. इससे तापमान में कमी आएगी. चिलचिलाती गर्मी और लू से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में अभी लोगों को गर्मी और लू से राहत रहेगी. यहां गुरुवार के साथ शुक्रवार और शनिवार में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा. वहीं इसकी वजह फिर से आंधी बारिश आने की संभावना बनी हुई है. शुक्रवार को भी दिन के ज्यादातर समय में बादल छाये रहेंगे. इसके साथ ही उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जो बारिश और आंधी चिंताओं को और बढ़ा देती हैं.
मौसम विभाग अनुसार, उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. इसका असर एक से दो दिन में देखने को मिलेगा. यहां 12 से 13 जून में आंधी तूफान के साथ ही भारी बारिश की संभावना है. हालांकि इसका असर गुरुवार से ही देखने को मिल रहा है. यूपी के कुछ जिलों में आंधी तूफान की एंट्री हो चुकी है. वहीं 13 जून तक यूपी के 50 से भी ज्यादा जिलों में 90 किलोमीटर की रफ्तार आंधी आने के साथ ही मूसलाधार बारिश आएगी. 12 जून यानी आज से ही यूपी के ज्यादातर जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 13 जून का बारिश की रफ़्तार में कमी आती चली जाएगी. इसकी वजह नोएडा, गाजियाबाद से लेकर मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा,फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन और झांसी में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तराखंड में शुक्रवार को देहरादून से लेकर उत्तरकाशी, टिहरी समेत 6 जिलों में आंधी तूफान के साथ ही बारिश ओर ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के भी संभावना बनी हुई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का रुख बदल गया है. यहां लोगों पर बद्रा बरस सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 12 से 15 जून के बीच बारिश की संभावना है. यहां तापमान में भारी गिरावट हो सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.