Advertisement

Weather Update:Delhi-NCR से लेकर इन 9 राज्यों में हवा और बारिश का कहर, पहाड़ों में भी शुरू हुई बर्फबारी, मौसम की करवट से बढ़ेगी ठंड

एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होगी. 

Latest News
Weather Update:Delhi-NCR से लेकर इन 9 राज्यों में हवा और बारिश का कहर, पहाड़ों में भी शुरू हुई बर्फबारी, मौसम की करवट से बढ़ेगी ठंड

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है. तेज हवाओं के साथ बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. वहीं पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से तापमान तेजी से नीचे गिरा है. मौसम विभाग ने 9 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होगी. इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जनवरी को दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब के बीच हल्की भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने इनके अलावा हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू कश्मीर तक में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. यहां आसमान में गरज और चमक के साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के एक या दो दौर की संभावना है. वहीं शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है. 

इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में जहां सुबह से लेकर दिन में हवा और बारिश रहेगी. वहीं तापमान तेजी से नीचे गिरेगा. शाम के समय यहां बादल छाने के साथ ही कोहरा छा जाएगा. आज दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहेगा. वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (3.1 से 5.0°C) रह सकता है.

पंजाब से लेकर हरियाणा तक में घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 26 जनवरी के बीच पंजाब से लेकर हरियाणा और चंडीगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश और कोहरा रहेगा. सुबह से लेकर रात तक में कोहरा छाया रहेगा. इसकी संभावना बहुत ज्यादा बनी हुई है. 

इन जगहों पर हो सकती है ओलावृष्टि के साथ भारी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना बहुत ज्यादा है. इन इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं इसके बाद से दिल्ली NCR में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. यह तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से लेकर जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक भारी बर्फबारी और बारिश के रूप में आफत बरसा सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement