भारत
Weather Forecast: ठंड को लेकर मौसम विभाग का ये अनुमान है कि कुछ जगहों पर तापमान और गिर सकता है. दिल्ली में दोपहर में घूप से लोगों को थोड़ा राहत तो मिला, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है.
Weather Update News: उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का प्रभाव बुधवार को और बढ़ गया. कश्मीर घाटी में रात के समय तापमान जीरो से नीचे बना रहा. राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है.
बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है. दिल्ली में दिन के समय हल्की धूप के कारण थोड़ी राहत मिली, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में सप्ताह के अंत तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा.
पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा
पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में घने कोहरे का असर देखने को मिला. अमृतसर में विजीबिलटी जीरो रही, जबकि चंडीगढ़ में यह 80 मीटर तक सीमित रही. पंजाब के अमृतसर, संगरूर और एसबीएस नगर सबसे ठंडे स्थान रहे, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
हिमाचल और उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर
हिमाचल प्रदेश के ऊना में रात का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. लाहौल और स्पीति के जनजातीय इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया. उत्तर प्रदेश के इटावा और आगरा सबसे ठंडे स्थानों में शामिल रहे, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- फर्जी नाम, फर्जी सर्टिफिकेट... 35 साल से थाने में होम गार्ड की नौकरी करता रहा कुख्यात गैंगस्टर
रेल और सड़क यातायात प्रभावित
घने कोहरे और ठंड के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कोटा-पटना एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि गोरखधाम एक्सप्रेस 9 घंटे पीछे रही. हालांकि, विमान सेवाओं पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.