Advertisement

Weather Update: हिमाचल- पंजाब में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-मुंबई में भी जमकर बसरेंगे बादल, जानिए देश भर के मौसम का हाल

Weather Update: एक तरफ जहां हिमाचल, उत्तराखंड,राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से बारिश जारी है. तो वहीं दिल्ली में लोगों गर्मी से हाल बेहाल हैं.

Latest News
Weather Update: हिमाचल- पंजाब में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-मुंबई में भी जमकर बसरेंगे बादल, जानिए देश भर के मौसम का हाल

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: इस बार बारिश का हिसाब-किताब कुछ समझ नहीं आ रहा जहां पर मानसून जुलाई के दूसरे सप्ताह में पहुंचना था वहां बीते दो हफ्तों से रोज तेज बारिश हो रही है. हम उत्तर भारत की बात कर रहे हैं उत्तर भारत के इलाकों में इस सीजन भारी बारिश देखने को मिली हैं. हिमाचल, उत्तराखंड,राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से बारिश का सिलसिला चला हुआ है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में छिटपुट बारिश देखने को मिली हैं. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड मं तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, दिल्ली-मुंबई में भी जमकर आज बारिश होने के आसार हैं, जानिए देश भर के मौसम का हाल

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
अगर शनिवार की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था. कई इलाकों में छुटपुट बारिश भी हुई है लेकिन उमस ने दिल्लीवालों की हालत खराब कर दी हैं. मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है.
 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश ATS के हत्थे चढ़ा छांगुर बाबा, विदेशी फंडिंग के जरिए कराता था अवैध धर्मांतरण

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही
अगर पहाड़ी इलाकों की बता करें तो एक तरफ जहां कश्मीर में तेज बारिश देखने को मिल रही है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से हालात बिगड़ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मंडी जिले में अकेले 176 समेत कुल 240 सड़कें बंद हो गई हैं. राज्य के  कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में आज यानी रविवार को बेहद बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement