भारत
Weather Update: इस समय देश के लगभग सभी इलाकों में मानसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. लेकिन ऐसा लगता है कि दिल्ली एनसीआर के बारे में उसको पता ही नहीं हैं. यहां अभी तक पहली तेज बारिश नहीं हुई है.
Weather Update: एक तरफ जहां पूरे देश में झमाझम बारिश हो रही है वहीं दिल्ली के लिए मानसून अभी भी सुस्त पड़ा हुआ है. बारिश के मौसम में अगर बारिश न हो या फिर हल्की से फुहार पड़े और धूप निकलने लगे तो आप समझ ही सकते है मौसम का क्या हाल रहता होगा. ऐसी स्थिति में मई-जून से भी ज्यादा गर्मी पड़ती है, ऐसा ही हाल इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का हैं. दिल्ली में इस सीजन अभी तक एक भी जोरदार बारिश नहीं हुई हैं. आइए जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर के लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जुलाई शुरू होने के बावजूद यहां मानसूनी बारिश का वो जोर नहीं दिख रहा, जो आमतौर पर होता है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है, पर ज्यादातर इलाकों में अभी भी केवल बूंदाबांदी ही मिली है. 4 जुलाई को दिन के समय थोड़ी सी बूंदाबांदी हुई थी लेकिन उससे ठंडक की वजाय और उमस अधिक बढ़ गई थी. राजधानी में अभी तेज उमस और भीषण गर्मी का महौल है. हालांकि IMD के अनुसार 5 जुलाई शनिवार शाम से बारिश के संकेत मिल रहे हैं, और 6 जुलाई रविवार को दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है.
यूपी-बिहार का हाल
इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदलने के आसार हैं. पंजाब और हरियाणा में जोरदार बारिश हो सकती है और इसका असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी दिखाई देगा. दूसरी हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में बाढ़ जैसी हालात बने हुए हैं. यूपी-बिहार में कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग की तरफ से यूपी और बिहार के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ सावधान रहने की सलाह भी दी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.