Advertisement

Weather Update: दिल्ली-NCR में रातभर बारिश, फिर लौटी ठंड, तूफान भी देगा दस्तक, जानिए पहाड़ों का हाल

पहाड़ों में जारी बर्फबारी के बीच अब बारिश की भी संभावनाएं जताई गई हैं जिसके चलते IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Weather Update: दिल्ली-NCR में रातभर बारिश, फिर लौटी ठंड, तूफान भी देगा दस्तक, जानिए पहाड़ों का हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) में रविवार की तरह आज भी बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं. IMD यानी मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. अनुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के सभी इलाकों में 30 जनवरी को बारिश के आसार हैं. बारिश के चलते दिल्ली में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है. IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है.

IMD के अनुमान के अनुसार उत्तर भारत में लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है. पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी और बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. बता दें दि कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और नई दिल्ली) के इलाकों समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई.

यूपी में 5 से 10 रुपये महंगी होगी शराब, देसी और अंग्रेजी पीने वालों को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे  

कहां हुई ज्यादा बारिश

खास बात यह है कि दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोग फिर से सर्दी-जुकाम से ग्रसित होने लगे हैं. अनुमान के अनुसार दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि संभव है. तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 

UP में भी बरसेंगे बादल

IMD ने बताया है कि आज यानी 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश (UP) में बारिश की संभावना है. लखनऊ में सोमवार को बारिश होने का अनुमान है लेकिन तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है. ऐसे में लखनऊ के लोगों को घने कोहरे और धुंध का सामना करना पड़ सकता है.

'कश्मीर में हालात अच्छे हैं तो लाल चौक तक यात्रा क्यों नहीं करते अमित शाह', राहुल का BJP पर हमला

पहाड़ों पर IMD का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों पर भी बारिश ने दस्तक दे दी है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है. ऐसे में लोगों को जरूरत होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement