भारत
बीती रात आए आंधी-तूफान ने देश के कई हिस्सो में कहर बरसाया है. मौसम इतना खराब हो गया था कि वारणसी में 4 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी और एक दरोगा की भी मौत हो गई है.
नौतपा के पहले दिन ही देश के कई इलाकों में जोरदार आंधी के साथ बारिश का कहर दिखा. दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के सहारनपुर, गाजियाबाद, हाथरस, संभल और मेरठ में जोरदार बारिश हुई. इस दौरान हवाएं की रफ्तार भी धूमिल कर देने वाली थी. प्रकृति के इस रौद्र रूप की वजह से देश के कई इलाकों में जान-मान की भी हानी हुई है. खबर है कि गाजियाबाद जिले में देर रात आंधी तूफान की वजह से ACP ऑफिस की छत गिर गई.
छत गिरने से दरोगा की मौत
घटना रात करीब ढ़ाई बजे की बताई जा रही है. छत गिरने से दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई. सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग जब एसीपी ऑफिस पहुंचे तो वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जब तक वह हॉस्पिटल पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी है. ये मूल रुप से इटावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. ड्यूटी के बाद शनिवार रात वह ऑफिस में ही सो गए थे.
कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिग
दिल्ली एनसीआर में तूफान की वजह से दिल्ली - मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट की वाराणसी में इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई. एक नहीं बल्कि 4 विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी तूफान करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था. मुंबई से भी उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिग वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.