भारत
Weather Today Live Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा और हिमाचल में मौसम बदल गया है. 15 मई को दोनों राज्यों में बारिश, आंधी और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि 16 मई से गर्मी बढ़ेगी.
Weather Today Live Update: उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 15 मई को खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है.
हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल समेत कई जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि दर्ज की गई. इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.
मौसम विभाग ने आज राज्य में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.
16 मई से मौसम फिर पलटी मारेगा. बारिश थमते ही तापमान में 3-4 डिग्री का उछाल आएगा और राज्य के कई हिस्सों में 'हीट वेव' चलने की चेतावनी दी गई है.
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का रुख कड़ा बना हुआ है. बीते कल धर्मशाला और कुफरी जैसे इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे पहाड़ों पर भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया.
IMD ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और लाहौल-स्पीति जैसे जिलों में भारी बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है. इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
येलो अलर्ट: विभाग ने 15 और 16 मई के लिए राज्य में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. हालांकि, 17 मई से मैदानी इलाकों में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा, लेकिन पहाड़ों पर हल्की हलचल बनी रह सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से