Advertisement

Weather Update: दिल्ली में आज से हो सकती है झमाझम बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में भी मिलेगी गर्मी से राहत!

दिल्ली में आज (मंगलवार), 14 जून से लेकर 20 जून तक यानी एक पूरे हफ्ते गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 

Weather Update: दिल्ली में आज से हो सकती है झमाझम बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में भी मिलेगी गर्मी से राहत!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि, अब यहां लू की स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत की कई जगहों पर जल्द ही झमाझम बारिश के साथ मौसम खुशनुमा होने वाला है. 

आईएमडी (IMD) ने अपने पूवार्नुमान में कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार), 14 जून से लेकर 20 जून तक यानी एक पूरे हफ्ते गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं. 

ये भी पढ़ें- Pollution: बढ़ रहा है भारतीयों की असमय मौत का खतरा, इस रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां 14 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

वहीं, बात अगर उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों की करें तो यहां भी लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है. क्षेत्र में 16 और 17 जून को बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ेः Uttarakhand: देहरादून में फैली पेट्रोल-डीजल किल्लत की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement