Advertisement

Weather Report: Delhi-NCR में होगी बारिश या उमस करेगी परेशान? जानें कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज

देशभर में बारिश का दौर जारी है. कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा दी है, तो कहीं अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में वीकेंड सुहाना होने वाला है.

Latest News
Weather Report: Delhi-NCR में होगी बारिश या उमस करेगी परेशान? जानें कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज
Add DNA as a Preferred Source

देशभर में मानसूनी बारिश हो रही है. दिल्ली में थोड़ी बारिश होने पर जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है. कई इलाकों में बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में वीकेंड खुशनुमा होने वाला है. आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों मं तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. 

कैसा रहेगा आज मौसम
दिल्ली-NCR में इस बार वीकेंड में रिमझिम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में लगभग सभी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं. IMD ने आज दिन की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना जताई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें-देश में बनने जा रहें 8 नेशनल हाइवे, आगरा-ग्वालियर के बीच 6 लेन, अयोध्या के लिए भी बड़ा प्रोजेक्ट


पूरे हफ्ते होगी बारिश 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान जताते हुए 3 अगस्त से 8 अगस्त तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 7 और 8 अगस्त को तई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. तापमान की बात करें तो 3 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है. 

यूपी-राजस्थान में बारिश ही बारिश 
यूपी में एक बार फिर बारिश में तेजी देखी गई है. IMD ने बारिश के साथ ही अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में तेज आंधी तो कहीं पर बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो स कती है. वहीं, राजस्थान में अगले 24 घंटे में अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में मॉनसून सक्रिय रहने तथा कहीं- कहीं भारी और कहीं अधिक भारी बारिश की संभावना है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement