Advertisement

Weather Update: Delhi-NCR से यूपी तक फिर एक्टिव होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजधानी दिल्ली में दो दिनों से तेज धूप होने से एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम फिर से करवट लेगा और दिल्ली मे फिर से बारिश होगी.

Latest News
Weather Update: Delhi-NCR से यूपी तक फिर एक्टिव होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट
Add DNA as a Preferred Source

देशभर के हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है. लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश नहीं हो रही. साथ ही कड़ी धूप की वजह से लोगों को एक बार फिर भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने वीकेंड पर दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है. इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में दो दिनों तक बारिश की आशंका जताई है.

कैसा रहेगा आज का मौसम 
दो दिन कड़ी धूप होने से दिल्लीवासियों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ा. लेकिन मौसम को करवट लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राजधानी में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार आझ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसी के साथ इस वीकेंड भी दिल्ली में बादल झूम कर बरसने वाले हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 


ये भी पढ़ें-'25 सीट और मिल जातीं तो राहुल गांधी बन जाते प्रधानमंत्री', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दावा  


यूपी-उत्तराखंड में बारिश 
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश अपना कमाल दिखा रही है. मौसम विभाग ने खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन गोरखपुर, देवरिया, समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 23 अगस्त को देहरादून, टिहरी, समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ऊंचे स्थानों पर भूस्खलन का भी खतरा बढ़ रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement