भारत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस बीच, चक्रवात शक्ति उत्तर भारत में लगातार कमज़ोर पड़ रहा है. जम्मू में, अधिकारियों ने मौसम के कारण स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है.
आज दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. यहां हवा के साथ ही बारिश की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ इलाकों में सोमवार तड़के भारी बारिश हुई. आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में "कई स्थानों पर हल्की बारिश" की भविष्यवाणी की थी. इसबीच जम्मू में भारी वर्षा की भविष्यवाणी के कारण सरकार ने जम्मू संभाग में स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है.
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली और पड़ोसी गौतमबुद्धनगर में गरज और बिजली गिरने की संभावना है.इस बीच, रविवार को रात 8:50 बजे (आईएसटी) प्रकाशित मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सप्ताह में दिल्ली का मौसम इस प्रकार रहेगा. वहीं सोमवार कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मंगलवार से लेकर गुरुवार के बीच आसमान में सामान्यत बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर, गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और बिजली चमकेगी. सुबह और दोपहर के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति तक तेज़ हवाएं चलेंगी.
अधिकारियों द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, जम्मू में सभी सरकारी और निजी स्कूल 6 से 7 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. राजौरी क्षेत्र में पहले हुई भारी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया था. क्षतिग्रस्त घरों, धंसी सड़कों और नष्ट हुई फसलों के कारण निवासियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा, बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने जिले में कई रास्ते बंद कर दिए हैं.
आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान "शक्ति" 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जो 5 अक्टूबर, 2025 को 1130 बजे IST पर अक्षांश 20.8 डिग्री उत्तर और देशांतर 61.0 डिग्री पूर्व के पास केंद्रित होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से