भारत
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में कल, 16 जून को भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. आईएमडी ने बताया है कि आने वाले 4–5 दिनों तक आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
Kal 16 June Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 जून 2026 के लिए देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और खतरनाक आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में में गले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलती रहेंगी. यूपी के कई जिलों में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कल कैसा मौसम रहेगा.
दिल्ली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां 65 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तापमान अधिकतम 37°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), अलीगढ़, आगरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज सहित कई जिलों में भारी बारिश और 80-85 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. लखनऊ का तापमान अधिकतम 40°C और न्यूनतम 30°C रहेगा.
बिहार में भी पटना, गया, भागलपुर, सारण, पूर्णिया और दरभंगा सहित कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है. लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है. पटना का तापमान धिकतम 39°C और न्यूनतम 29°C रहेगा.
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और दुमका जैसे इलाकों में 60 से 70 किमी/घंटे की आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान है. रांची का तापमान अधिकतम 36°C और न्यूनतम 26°C रहेगा.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में तूफान का अलर्ट है. देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, मनाली, कांगड़ा और कुल्लू जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है और 60-65 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, बारामूला, श्रीनगर सहित कई हिस्सों में 16 से 19 जून तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है.
उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और केरल.
तटीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर मछुआरों को सलाह दी है कि वे 20 जून तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के जोखिम वाले समुद्री इलाकों में न जाएं. बारिश से प्रभावित इलाकों के किसानों से कहा गया है कि वे पानी की निकासी का सही इंतजाम करें और खड़ी फसलों को सुरक्षित रखें. साथ ही, आम लोगों को आंधी-तूफान के खतरों, जैसे बिजली गिरने और तेज हवाओं से सावधान रहने को कहा गया है.