Advertisement

Kal Ka Mausam: दिल्ली-नोएडा में रुक-रुक कर होगी बारिश, जानिए हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में कैसा होगा 17 जून को मौसम?

IMD Weather Forecast: 17 जून को दिल्ली-नोएडा समेत NCR के पूरे क्षेत्र में मौसम सुहाना बना रहेगा. दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ शहरों के लिए भारी आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है.

Latest News
Kal Ka Mausam: दिल्ली-नोएडा में रुक-रुक कर होगी बारिश, जानिए हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में  कैसा होगा 17 जून को मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली और पंजाब में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी.
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 जून को भी यही स्थिति रहेगी.
  • राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर में भी बारिश आंधी का दौर जारी रहेगा.

Weather News: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है. मंगलवार, 16 जून को हुई हल्की बारिश ने  लोगों को राहत दिलाई. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अधिकतम तापमान में लगभग 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. 16 जून को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इस दौरान बादल भी गरजेंगे और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने बताया है कि आने वाले दिनों में एनसीआर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.  19 जून से तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो सकती है.

कैसा रहेगा हरियाणा और पंजाब का मौसम

आईएमडी ने 16 से 22 जून के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है. इन दिनों में से अधिकांश समय के लिए मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. अच्छी खबर यह है कि 17 से 21 जून तक की अवधि के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग ने बताया है कि 17 जून और 19 से 22 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान 50 से 60  किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 जून को भी यही स्थिति रहेगी. मौसम में ये बदलाव  पश्चिमी विक्षोभ के कारण है. आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की उम्मीद है इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को  सतर्क रहने की सलाह भी दी है.

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. खराब मौसम का असर जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों पर पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. शेष रूप से बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और मध्यम से तेज बारिश देखी गई है.

आने वाले 4–5 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. गले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा.दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, पाली, जालौर और सिरोही जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement