Advertisement

Weather Updates: दिल्ली में 1.4 डिग्री तापमान, UP में अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत?

Delhi-NCR Weather: मौसम विभाग ने इस सप्ताह दिल्ली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.  

Weather Updates: दिल्ली में 1.4 डिग्री तापमान, UP में अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत?

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे में छिपा India Gate. (फोटो- ANI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर के साथ ही कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है दिल्ली में तापमान 1.4 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिन भीषण ठंड रहेगी और फिर 3 दिन पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा.

दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है. अभी अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. इसी के साथ शीतलहर भी लोगों को परेशान करेगी. मौसम विभाग के मुताबि 16, 17 और 18 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा जबकि 19, 20 और 21 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा.  

शीतलहर से कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 20 जनवरी से हवा में नमी आएगी, जिसके बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 2 से 3 डिग्री के आसपास बना रहेगा. उत्तर प्रदेश में भी लोगों को शीतलहर परेशान करेगी. हालांकि दिन में थोड़ी धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement