भारत
Weather report: इस बार भारत के कई इलाकों में नौतपा बेअसर नजर आ रहे हैं. बीते कई दिनों बारिश इतनी तेज हुई है कि कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालत बन गए है.
Weather report: अमूमन देखा जाता है कि करीब 15 जून के आस-पास से बारिश शुरू होती है. लेकिन इस बार तो जून का महीना शुरू होने से पहले ही देश के कई शहरों में बारिश का कहर जारी है. 25 मई से शुरू हुए नौतपा भी इस बार तपने की जगह शीतल बारिश फुहार छोड़ रहे है. बीते कुछ दिनों में बारिश इतनी हुई है कि कई राज्यों में बाढ़ जैसी हालात बन गए हैं. आइए जानें आज 1 जून को देशभर का मौसम कैसा रहेगा. मौसम विभाग ने आगे भी कुछ दिनों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
क्या है दिल्ली का हाल
दिल्ली-NCR, मुंबई, बिहार, राजस्थान और दक्षिण भारत में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश और तूफान का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबित दिल्ली 1 और 2 जून को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद में तेज़ आंधी और बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 39°C तक जा सकता है. ठीक इसी प्रकार 3 और 4 जून को भी बारिश की संभावना हैं. लगातार बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से भी राहत मिली है.
बिहार में भी जमकर बारिश
बिहार के कई जिलों में 3 जून तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में बीते 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है. 2 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे 4 जून तक आंधी-बारिश की गतिविधियां और तेज हवाएं चल सकती हैं. सिक्किम-असम में हो रही बारिश तो यहां के लोगों पर कहर बनकर बरसी है. बारिश ने पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. इश बारिश से 78 हजार लोग प्रभावित हुए हैं
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.