Advertisement

Weather Updates: नए साल का जश्न मनाने से पहले जान लें मौसम का हाल, दिल्ली में येलो अलर्ट तो यूपी में कोल्ड डे

Weather Updates Delhi NCR: साल के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश में भी कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. जानें देश भर में मौसम का हाल. 

Latest News
Weather Updates: नए साल का जश्न मनाने से पहले जान लें मौसम का हाल, दिल्ली में येलो अलर्ट तो यूपी में कोल्ड डे

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

Add DNA as a Preferred Source

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि मंगलवार (31 दिसंबर) को दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में सुबह से ही कोहरे का प्रकोप रहेगा. साल के आखिरी दिन लोगों का सामना ठंड और कोहरे से होता रहेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi Weather) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में रहेगा कोहरे का असर 
मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है. कोहरे के साथ ही शीतलहर का भी प्रकोप रहेगा. आईएमडी (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. हिमाचल प्रदेश, कश्मीर में 1 जनवरी को बर्फबारी का अनुमान है.


यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव से मिला BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, नीतीश सरकार के सामने रखीं ये 6 मांगें


मौसम विभाग ने दिल्ली में शीतलहर को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सुबह और शाम में हल्के से मध्यम स्तर तक का कोहरा रह सकता है. सुबह और शाम के बाद ड्राइविंग करने वालों, सड़क पर चलने वाले लोगों को अतिरिकत सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बिहार में भी शीतलहर का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है.


यह भी पढ़ें: यूपी में महाकुंभ की 'महा-तैयारी, CM से लेकर PM तक, जानें कौन-कौन होंगे शामिल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement