Advertisement

नोएडा में Vistara Airlines के मैनेजर ने किया सुसाइड, कार में मिली लाश

Noida Crime News: विस्तारा एयरलाइंस के मैनेजर का शव घर की पार्किंग में खड़ी कार में मिला है.

नोएडा में Vistara Airlines के मैनेजर ने किया सुसाइड, कार में मिली लाश

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नोएडा से शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) के मैनेजर ने आत्महत्या कर ली. मैनेजर का शव पार्किंग में खड़ी उनकी कार में मिला है. शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने जहर खाया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि मृतक 32 वर्षीय निशांत ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित रेजीडेंशिया हाउसिंग सोसायटी में रहते थे. निशांत गुरुग्राम में Vistara Airlines के ऑफिस में मैनेजर पद पर तैनात थे. वह रोजाना सुबह करीब 8 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गुरुग्राम अपने दफ्तर के लिए निकल जाते थे. लेकिन शुक्रवार की सुबह उनकी कार सोसायटी की पार्किंग में खड़ी दिखी. गार्ड ने जब चेक किया तो निशांत ने गाड़ी में ही पड़े थे.

ये भी पढ़ें- 'हत्यारा, चोर से लेकर सांप' तक, पीएम मोदी के खिलाफ बयान देकर फंसती है कांग्रेस, कैसे चूक गए मल्लिकार्जुन खड़गे?  

जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि मैनेजर ने सुसाइड क्यों किया. लेकिन शुरुआती जांच में जहर खाने की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- Karnataka Assembly Election 2023: 'जहरीले सांप की तरह हैं PM मोदी' मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में दिया विवादित बयान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement