Advertisement

Viral Video: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरी छत की चादर, भारी बारिश और तूफानी हवाओं से मचा हड़कंप

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का हिस्सा तेज बारिश और हवाओं के चलते ढह गया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Latest News
Viral Video: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गिरी छत की चादर, भारी बारिश और तूफानी हवाओं से मचा हड़कंप
Add DNA as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली में शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. सबसे बड़ा असर इंदिरा गाधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल-1 पर देखने को मिला, जहां सुबह भारी बारिश के बीच टर्मिनल की छत का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा. यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली में मात्र छह घंटे के भीतर 81.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई और हवाएं 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि टर्मिनल-1 की टेन्साइल छत की एक परत पानी के दबाव से नीचे आ गई, जिससे नीचे पानी भर गया. इस मौसम ने न केवल हवाई यात्रा को प्रभावित किया, बल्कि दिल्ली के अन्य इलाकों में भी भारी जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. 

टर्मिनल की संरचना को कोई नुकसान नहीं

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के आगमन (Arrival) क्षेत्र में रविवार तड़के एक अचानक घटना घटी, जब भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते टेन्साइल छत का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, यह छत का बाहरी हिस्सा था, जो पानी की निकासी के दौरान दबाव में आकर झुक गया. DIAL ने स्पष्ट किया कि टर्मिनल की संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 

कांग्रेस ने कसा तंज 


यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद खौफजदा PAK-चीन, एक बढ़ा रहा न्यूक्लियर हथियार, दूसरा फैला रहा सैन्य जाल, US रिपोर्ट में खुलासा


49 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार रात 11:30 बजे से रविवार सुबह 5:30 बजे तक महज छह घंटे में 81.2 मिमी वर्षा हुई और हवा की रफ्तार 82 किमी/घंटा तक पहुंच गई. इस तेज तूफान के चलते एयरपोर्ट पर पानी भर गया और ऑपरेशंस में अस्थायी बाधा आई. कुल 49 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिनमें 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं.  दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि ग्राउंड टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए जल्दी से परिचालन बहाल किया. दूसरी ओर, दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी जलजमाव से सड़कें डूब गईं. मिंटो रोड के पास एक कार पानी में लगभग पूरी तरह डूबती दिखाई दी, जिससे ट्रैफिक की स्थिति और बिगड़ गई. इससे पहले सप्ताह में राजधानी में धूल भरी आंधी भी चली थी, जिससे मौसम का मिजाज और अधिक बिगड़ गया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement