Advertisement

UP News: महिला प्रिंसिपल और प्रबंधक स्कूल के ऑफिस में ही करने लगे प्रेमालाप, Video हुआ Viral

स्कूल (School) का प्रबंधक एक इंटर कॉलेज में शिक्षक (Teacher) के पद पर भी कार्यरत है. साथ ही गांव में वो अपना एक निजी स्कूल भी चलाता है.

Latest News
UP News: महिला प्रिंसिपल और प्रबंधक स्कूल के ऑफिस में ही करने लगे प्रेमालाप, Video हुआ Viral

Obscenity in School

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) खूब वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में एक निजी स्कूल की महिला प्रिंसिपल और प्रंबधक स्कूल के ऑफिस में ही प्रेमालाप कर रहे हैं. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ लिपटे हुए हैं. ये मामला यूपी के जौनपुर जिले का है. वीडियो में दोनों की आपसी सहमति नजर आ रही है, मामला जबरदस्ती का नहीं लग रहा है. स्कूल का प्रबंधक एक इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर भी कार्यरत है. साथ ही गांव में वो अपना एक निजी स्कूल भी चलाता है.

प्रंबधक के ऑफिस में बनाया गया ये वीडियो
ये स्कूल सरपतहा थाना क्षेत्र में मौजूद है. वीडियो में दिख रहे प्रबंधक की उम्र 49 साल की है. प्रबंधक ने अपने गांव में ही अपना एक निजी स्कूल खोल रखा है. स्कूल में बच्चो की संख्या भी अच्छी-खासी है. इस स्कूल के प्रिंसिपल के साथ रंगरैलियां मनाने वाला उसका ये वीडियो विगत रविवार से वायरल होने लगा. ये वीडियो स्कूल प्रबंधक के ऑफिस में ही बनाया गया है. वीडियो में प्रबंधक के ऑफिस की दिवार दिख रही है. दिवार पर देश के महापुरुषों की फोटो टंगी हुई है. हालांकि वीडियो की सत्यता के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है. 


यह भी पढ़ें- गिल-गायकवाड़ के सामने फेल हुई मायर्स-मडांडे की दिलेरी, भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रन से धोया


प्रबंधक ने वीडियो को एडिटेड बताया
वीडियो के देखकर लगता है कि इसे मोबाइल या स्पाई कैमरे का इस्तेमाल करके बनाया गया है. वीडियो किसके द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. प्राप्त सूचना के मुताबिक वीडियो फरवरी में बनाया गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मीडिया के द्वारा स्कूल प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई. प्रबंधक ने बताया कि 'ये पुराना वीडियो है, मेरे विरोधी मुझे बदनाम करने के लिए इसे एडिट करके वायरल कर रहे हैं. मेरे खिलाफ ये एक षड्यंत्र है.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement