Advertisement

भोजपुरी गाने पर जमकर थिरका अमेरिकी शख्स, देसी छोरी संग इंडिया गेट पर लगाए ठुमके, Video Viral

इंडिया गेट पर एक अमेरिकी शख्स का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शख्स भारतीय लड़की के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकता नजर आ रहा है.

Latest News
भोजपुरी गाने पर जमकर थिरका अमेरिकी शख्स, देसी छोरी संग इंडिया गेट पर लगाए ठुमके, Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

दुनियाभर में भारतीय संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान को लेकर चर्चे हैं. देश में ऐसी खूबसूरत इमारते हैं कि किसी का भी दिल आ जाए. दूर-दूर से देशी-विदेशी इस खूबसूरती को देखने आते हैं. इसी क्रम में भारत घूमने आए एक अमेरिकी शख्स ने इंडिया गेट के सामने देसी छोरी के साथ भोजपुरी गाने पर खूब ठुमके लगाए और रील भी बनाई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी शख्स लड़की के साथ डांस को बहुत एन्जॉय कर रहा है. 

विदेशी बाबू का देसी अंदाज 
वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट का है, जहां एक लड़की भोजपुरी गाने पर एक अमेरिकी लड़के के साथ जमकर थिरक रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लड़का बहुत खुशी-खुशी लड़की के साथ डांस कर रहा है और लड़की के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश भी कर रहा है. वीडियो में दोनों को खेसारी लाल यादव के गाने कटोरे कटोरे पर ठुमका लगाते देखा जा सकता है. 

 


ये भी पढ़ें-14 साल के लड़के को हुआ AI से प्यार, फिर कहा कुछ ऐसा बच्चे ने दे दी जान


बता दें इस लड़की को अक्सर इंडिया गेट के सामने विदेशी लोगों के साथ वीडियो बनाते हुए देका गया है. इस वीडियो में भी उसने एक अमेरिकी युवक को पकड़ लिया है और उसके साथ डांस कर रही है. वीडियो को 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 1 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, जबकि 22 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement