भारत
Violence In Vadodara: दंगाईयों ने स्ट्रीट लाइट बंद कर पेट्रोल बम फेंके. पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है.
डीएनए हिंदीः दिवाली की रात गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई. दंगाइयों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और गाड़ियों में भी आग लगा दी. हिंसा की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दंगाइयों ने पुलिस टीम पर भी पेट्रोल बम (Petrol Bomb) फेंके. डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है. पूरे इलाके में पुलिस की सघन गश्त की जा रही है.
मामला वडोदरा के पानीगेट मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास का है. घटना को अंजाम देने से पहले इलाके में स्ट्रीट लाइट्स को तोड़कर अंधेरा कर दिया गया था. (Panigate) इलाके में हुई है. पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों ने शहर की शांत भंग करने की कोशिश की है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें पत्थरबाजी की सूचना मिली थी. फिर मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया. अभी हालात कंट्रोल में हैं. जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है उनकी पहचान की जाएगी.
Vadodara, Gujarat | An incident of stone pelting occurred near Muslim Medical center in Panigate last night. Police immediately reached the spot & took action; situation completely under control. CCTVs being checked & eyewitnesses' inquiry underway. Probe on: DCP Yashpal Jaganiya pic.twitter.com/fS6SjRIV87
— ANI (@ANI) October 25, 2022
पहले भी सामने आई थी घटना
बता दें कि सामुदायिक की घटना इससे पहले गुजरात के खेड़ा में भी सामने आ चुकी हैं. इससे पहले नवरात्रि में खेड़ा में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान ज़बरदस्त पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे. आरोप था कि इस इलाके के कुछ गरबा कार्यक्रम आयोजित करने का विरोध किया जा रहा था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.