Advertisement

UP में टोल प्लाजा पर जमकर हुआ बवाल, कथित किसान नेताओं ने महिला कर्मचारी से की बदसलूकी, वायरल हुआ Video

ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर कथित किसान नेताओं द्वारा महिला टोल कर्मचारी के साथ अभद्रता और मारपीट की गई. पूरी घटना CCTV में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

Latest News
UP में टोल प्लाजा पर जमकर हुआ बवाल, कथित किसान नेताओं ने महिला कर्मचारी से की बदसलूकी, वायरल हुआ Video
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में टोल प्लाजा पर एक बार फिर दबंगई की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. दादरी क्षेत्र स्थित एनएच-91 लुहारली टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुछ लोग कथित तौर पर किसान यूनियन के नाम पर वहां पहुंचे और टोल टैक्स देने से मना कर दिया. जब टोल कर्मियों ने उन्हें रोका, तो उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि महिला टोल कर्मचारी के साथ अश्लील हरकतें भी कीं. यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. स्थानीय प्रशासन और टोल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की घटनाएं अब रोजमर्रा का हिस्सा बन गई हैं और इससे हाईवे की सुरक्षा और राजस्व दोनों पर खतरा मंडरा रहा है. 

कथित किसान नेताओं का असली चेहरा

घटना के वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि बाबा हीरा नाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक रोहित शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचता है. सभी लोग किसान यूनियन का चोला पहनकर आते हैं और व्यावसायिक वाहनों को जबरन बिना टोल दिए निकालने की कोशिश करते हैं. 

महिला कर्मी से की गई अभद्रता

जब टोल पर तैनात महिला कर्मी ने इन लोगों को रोका, तो उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की. यह पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो चुकी है, जो अब सोशल मीडिया पर है. इस मामले में अमित भाटी नामक शख्स का भी नाम सामने आया है, जिस पर पहले से 5-6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह भी इस घटना में सक्रिय रूप से शामिल दिख रहा है. 


यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम की तकरार सड़क पर बनी खूनी खेल, नोएडा में युवक को थार से रौंदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर


टोल प्रबंधन का बयान

लुहारली टोल प्रशासन ने बताया कि ये लोग किसान यूनियन की आड़ में ट्रांसपोर्ट माफिया की तरह काम कर रहे हैं. यह सीधे तौर पर हाईवे की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की साजिश है. टोल कर्मचारियों को रोज धमकी दी जा रही है जिससे उनमें डर का माहौल है. यदि इन घटनाओं को समय रहते नहीं रोका गया तो ये असामाजिक तत्व भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि टोल पर सुरक्षा बहाल की जा सके. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement