Advertisement

दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर सील होने पर आई Vikas Divyakirti की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Vikas Divyakirti Reaction: ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे के बाद चर्चित मोटिवेशनल स्पीकर विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि कोचिंग सेंटर को भी सील किया गया है. इस पूरे प्रकरण पर उनकी ओर से पहली बार प्रतिक्रिया आई है. 

Latest News
दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर सील होने पर आई Vikas Divyakirti की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

सेंटर सील होने पर आई विकास दिव्यकीर्ति की प्रतिक्रिया

Add DNA as a Preferred Source

ओल्ड राजेंद्र नगर की एक कोचिंग (Rau's IAS Coaching) में हुए हादसे के बाद कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे हैं. इस बीच एमसीडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई कोचिंग सेंटर पर ताला लगा दिया है. इस लिस्ट में चर्चित मोटिवेशनल स्पीकर और कोचिंग संचालक विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) का दृष्टि आईएस कोचिंग सेंटर (Drishti IAS Coaching) भी शामिल है. इस विवाद के बाद अब खुद उन्होंने सफाई दी है. इस पूरे घटनाक्रम पर उन्होंने दुख जाहिर करते हुए अपना पक्ष रखा है.

कोचिंग सेंटर की सुरक्षा के मुद्दे पर दिए जवाब 
चर्चित शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, 'कोचिंग सेंटर की सुरक्षा का सवाल ऊपर से जितना सरल दिखता है, हकीकत में यह काफी उलझी हुई स्थिति है. कानूनों की अस्पष्टता और अंतर्विरोध से इसके तार जुड़े हुए हैं. डीडीए, एमसीडी और दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के नियमों में असंगति है.'


यह भी पढ़ें: 8 दिनों से लापता हैं ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर, HC में दी है अग्रिम जमानत याचिका 


उन्होंने दृष्टि कोचिंग सेंटर में सुरक्षा नियमों के पालन का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारे यहां अलग से एक एक्सपर्ट फायर अधिकारी हैं. हमने हमेशा छात्रों के हितों और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है.

मृतक छात्रों के परिवार की मदद का दिया आश्वासन
विकास दिव्यकीर्ति ने 3 छात्रों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. तीनों छात्र हमसे भौतिक तौर पर नहीं जुड़े थे, लेकिन दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ हैं. हम उनके परिवार के लिए किसी तरीके से मदद कर पाएं, इसकी पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि कोचिंग संस्थान और सभी इमारतों की सुरक्षा के लिए मानक नियमों के पालन के लिए ठोस नीतियां बनाई जाएं और उन्हें लागू भी कराया जाए.


यह भी पढ़ें: 'साइकिल के भरोसे मोदी सरकार, जिस दिन हटी...', अखिलेश यादव ने संसद में किया बड़ा दावा


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement