Advertisement

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया बड़ा ऐलान

Vice President Election 2022 को लेकर बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का नाम एनडीए प्रत्याशी के तौर पर घोषित कर दिया है.

Latest News
Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया बड़ा ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अध्यक्ष जे पी नड्डा (J.P. Nadda) ने ऐलान कर दिया है कि एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार (Vice President Election 2022) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) होंगे. बीजेपी ने आज इस मुद्दे को लेकर संसदीय दल की बैठक बुलाई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल थे.

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. इसके चलते राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) के तुरंत बाद ही उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत होनी है. ऐसे में अब बीजेपी ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अपने गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान कर दिया है. 

कैसे चुने जाते हैं भारत के राष्ट्रपति, क्या होता है विधायक और सांसदों का रोल? जानें सबकुछ

नड्डा ने बताया किसान का बेटा

धनखड़ के नाम का ऐलान करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, "भाजपा और NDA उपराष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी किसान पुत्र श्री जगदीप धनखड़ जी को घोषित करती है." उन्होंने कहा, "जगदीप धनखड़ जी पश्चिम बंगाल के अभी गवर्नर हैं और लगभग तीन दशक तक सार्वजनिक जीवन में काम किया है."

Vice President Election 2022: Jagdeep Dhankhar will be NDA's Vice Presidential candidate, JP Nadda made a big announcement

कल शाम से लगने लगे थे कयास

आपको बता दें कि धनखड़ अभी पश्चिम बंगाल में राज्यपाल के पद पर हैं. उन्होंने शनिवार शाम को ही पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और फिर गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले थे. इसके बाद से ही उन्हें उप-राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने के कयास लगाए जाने लगे थे जिस पर अब मुहर भी लग चुकी है.

President Election 2022 से पहले कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल, चेन्नई भेजे गए गोवा के 5 MLA
 
धनखड़ का नाम तय करने को लेकर औपचारिक तौर पर आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement